मथुरा। मथुरा विद्युत प्रवर्तन दल के प्रभारी रहे यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह के पुत्र शिविन कुमार सिंह ने यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट 2024 की परीक्षा पास की है। इसकी रैंक 249 आई है। शहर के वैष्णो धाम कॉलोनी (मूल निवासी गांव फतेहगढ़ी खैर अलीगढ़) निवासी शिविन ने परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, वृन्दावन से हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। स्नातक बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान, किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से की। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रहा है। शिविन के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों को बधाई मिल रही हैं। पिता ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका पुत्र शिविन शुरू से पढ़ाई में तेज रहा है।