यमुना में नहाते समय 2 किशोर डूबे, एक को बचाया

ब्रेकिंग न्यूज़

एक ग्रामीण का शव नहीं मिला सुबह से

-पुलिस और गोताखोर पहुंचे

फरह। यमुना के गढ़ाया घाट पर नहाने गए खैरट के दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक युवक को तो बचा लिया गया। जबकि दूसरे ग्रामीण का देर शाम तक पता नहीं लग सका।
खैरट के देवा पुत्र बहादुर और कान्हा पुत्र रंजीत सुबह यमुना गए थे। डुबकी लगाते लगाते वे गहरे पानी में पहुंच गए। जब वे डूबने लगे तो घाट पर मौजूद ग्रामीण जस्सी कान्हा को यमुना में घुसकर सकुशल बचा लाया, किन्तु देवा(19 वर्ष) का पता नहीं लग सका। सूचना पाकर देवा के परिजन और गांव के ग्रामीण तथा पुलिस भी पहुंच गई। उसे काफी तलाशा गया, किन्तु उसका कहीं अता पता नहीं लग सका। देर शाम को गोताखोर भी पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं हो सका।

Spread the love