फरह। ओल में बीते दिन दो पक्षों में हुए पथराव में 14 लोगों के खिलाफ नामदर्ज रिपोर्ट हुई है और 50 अज्ञात में लिखे गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की दबिश से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। लोग घरों को खाली कर पलायन कर गए हैं। बता दें कि बीते दिन बिजली बिल को लेकर दो पक्षों में ईंट पत्थर चले थे।