
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मथुरा भ्रमण के दौरान कहा है कि पिछले 12 दिन में उत्तर प्रदेश के अंदर एक लाख 06 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। प्रदेश में 377 और मथुरा में 11 ऑक्सीजन प्लांट को अनुमति मिल चुकी है। जनपद में 96 वेटिंलेटर और 56 ऑक्सीजन कंसन्टेटर उपलब्ध कराया गया है।
एमवीडीए परिसर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र में पहले टेस्ट की क्षमता मार्च तक सवा लाख से डेढ़ लाख तक थी, अब यह संख्या सवा दो लाख से ढाई लाख तक पहुंची है। प्रदेश के अंदर हम लोगों ने टेस्ट की क्षमता को दो लाख 97 हजार तक किया और इसमें बढ़ोत्तरी के प्रयास हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच हम प्रदेश के अंदर एक हजार 30 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सफल हुए हैं। इस कार्यक्रम को ऑक्सीजन एक्सपे्रस और वायुसेना के माध्यम से सफल कर रहे हैं। प्रदेश में पीएम केयर फंड से सीएमकेयर फंउ से गन्ना विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग और सीएसआर से भी 377 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की सहमति दी है। इनमें से कुछ प्लांट लग चुके हैं और कुछ लगने की प्रक्रिया में है।
प्रदेश में ऑक्सीजन का वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ऑक्सीजन कंसन्टेटर की बड़ी भूमिका है। अलग अलग जनपदों में कुल 20 हजार ऑक्सीजन कन्सन्टेटर उपलब्ध कराए हैं। जो जिले के कोविड हॉस्पीटलों या सीएचसी कोविड हॉस्पीटलों में सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
सीएम ने कहा वर्तमान में 11 नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं। इससे जनपद मथुरा ऑक्सीजन के संबंध में किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में लेवल वन के एक लाख 60 हजार, लेवल टू और थ्री के 80 हजार बेड उपलब्ध हैं।


सीएम ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण को बड़े अभियान के तौर पर लिया जा रहा है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर को टीकाकरण हुआ और फिर फ्रंट वारियर को टीका दिया गया। फिर 65 प्लस और 45 प्लस को टीकाकरण से जोड़ा गया। अब तक प्रदेश में 45 प्लस में एक करोड़ 45 लाख लोगों को टीका दिया गया है, जो भारत सरकार मुफ्त में टीका उपलब्ध करा रही है। राज्य के अंदर भी 18 से 44 के बीच टीकाकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मथुरा वृंदावन में भी टीकारण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। हमने प्रदेश में 2 लाख 65 हजार 700 के करीब यूथ को टीका दिया गया है। मथुरा वृंदावन में भी 6 हजार से अधिक युवा टीकाकरण से आच्छादित हो चुके हैं। टीकाकरण के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी किया है।
सीएम ने कहा कि जनपद में एक्टिव केस अब कम हो रहे हैं। एक सप्ताह में करीब 600 एक्टिव केस कम हुए हैं। डेली टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए जनपद प्रशासन को कहा गया है कि 20 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट को निरंतर कम करते हुए 15 प्रतिशत तक लाने में सफलता मिली है। वर्तमान में 96 वेटिंलेटर और 56 ऑक्सीजन कंसन्टेटर उपलब्ध कराया गया है। बेड्स की क्षमता भी बढ़ाई है। 45 प्लस के एक लाख 58 हजार लोगों से भी ज्यादा को वैक्सीजन किया गया है। 18 प्लस में 6 हजार लोगों को वैक्सीजन उपलब्ध कराया गया है।
