मथुरा । रक्तदाता फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 मार्च, बुधवार को सर्वसमाज का विशाल रक्तदान का आयोजन रेतिया बाजार स्थित श्यामलाल मदनलाल धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है
संस्थापक अमित गोयल ने बताया कि रक्तदान एक महादान है आपके एक रक्तदान से 3 जीवन बचाये जाते है और जरूरतमंद की जरूरत को पूरा किया जाता है,
सदस्य कुशल अग्रवाल ने बताया कि संस्था के द्वारा ये 106वा रक्तदान शिविर है, जरूरत की अनुसार समय समय पर संस्था के द्वारा शिविर के आयोजन किए जाते है
भूपेश अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, सुमित, मोहित, अभिषेक, आदि लोगों ने शिविर में भाग लेने की अपील की