मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों किसानों हेतु लाभ परख योजना एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक करते हुए उप कृषि निदेशक जिला उद्यान अधिकारी उप जिला अधिकारी तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का हर छोटी से बड़ी योजना का लाभ प्रत्येक किसान को आवश्यक रूप से मिले. जिला अधिकारी ने कहां की ब्लॉक एवं तहसील तथा जिला मुख्यालय पर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए और उन्हें आश्वासन दिया जाए कि उनकी समस्याओं पर जिला प्रशासन गंभीर है और प्रत्येक दिशा में सरकार एवं जिला प्रशासन उनके साथ है l
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा कृषि विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में किसानों को पराली ना जला ने दें और उन्हें प्रेरित करें कि इस पराली को रोटावेटर से खेत में ही मिला दे या फिर गौशाला में पहुंचा दें जिससे उन्हें दंडित ना किया जाए फिर भी यदि कोई किसान पराली चलाता हुआ पाया जाता है तो संबंधित कृषि उप जिला अधिकारी तहसीलदार पुलिस चेयरमैन एवं प्रधान के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए l उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी l उन्होंने कहा कि किसानों को हर छोटी बड़ी योजना का शत प्रतिशत लाभ मिले l बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार उप जिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव छाता हनुमान प्रसाद मौर्य महावन कृष्णानंद तिवारी मार्ट डॉ सुरेश चंद्र सहित अन्य संबंधित विभागों के मुख्य अधिकारीगण उपस्थित थे