भाजपाइयों ने जयंती पर याद किए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

देश

-मनाया गया जगह-जगह जन्मोत्सव
-प्रतिमाओं पर हुए श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित

होलीगेट मण्डल महानगर भारतीय जनता पार्टी मथुरा के तत्वधान में जनसंघ व भारतीय पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पंडितजी को याद किया। इसी क्रम में भाजपा होली गेट मंडल तत्वधान में बूथ स्तर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम हुए, जहां कार्यकर्ताओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। महानगर व होली गेट मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु कार्यकर्ताओं के साथ शहर के दीनदयाल पार्क पहुंचे और श्रद्धा के साथ उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण कर अपने श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि पंडितजी मजहब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का जिम्मेदार मानते थे। वे सच्चे हिंदू राष्ट्रवादी थे। नगर निगम के मनोनीत पार्षद व भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक उत्कृष्ट संगठन कर्ता तथा एक ऐसे नेता थे। जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्व दिया होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयालजी की महानता थी कि हिंदू कोई धर्म एवं संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्र संस्कृति है। उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण करने वालों में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु , महामंत्री प्रदीप गोस्वामी व राजू यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, होली गेट मण्डल अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार व विजय शर्मा पार्षद एवं मंडल मंत्री नितिन चतुर्वेदी ,छोटे लाल सैनी मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, भुवन भूषण कमल, रामकृष्ण पाठक सुरेंद्र चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, माधव पुलकित, संतोष वाल्मीकि, राजेंद्र होरा , राजेश पिंटू आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *